- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
मौसम अपडेट:न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री, 10 दिन में 6.9 गिरा; अब दिन में भी चलने लगी सर्द हवा, तापमान 27.5 डिग्री तक पहुंचा
उत्तर से आ रही सर्द हवा के असर से दिन और रात के तापमान में लगातार कमी आने के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों के भीतर भी इस सीजन में सबसे ठंडे दिन और रात रहे। शहर में पिछले तीन दिन और तीन रातों से तापमान सबसे कम दर्ज किया है। रविवार को दिन में हवा की रफ्तार बढ़ गई। दिन में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलती रही।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान है। इधर, रात में अब ठिठुराने वाली सर्दी शुरू हो चुकी है। बीती रात भी रात के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इसके बाद शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
सीजन की सबसे सर्द रात
शनिवार-रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। पिछली 10 रातों के भीतर न्यूनतम तापमान में 6.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को भी तीन-चार दिनों तक मौसम में इसी तरह की ठंडक बनी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम होने की संभावना है।