- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
मौसम का बदला मिजाज:6 दिन में 1 इंच बारिश, दिन का तापमान गिरा, रात का बढ़ा
जून की शुरुआत राहत देने वाली रही। छह दिन में शहर में कुल एक इंच बारिश हुई है। रविवार को सुबह से बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो गया था। दोपहर में गरज के साथ बारिश की शुरुआत हो गई। रुक-रुककर बारिश का दौर शाम 5 बजे तक चलता रहा। इसके बाद बादल छट गए।
राहत देने वाली धूप खिली और हवा भी सुकुन देने वाली चली। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
शाम को 2.0 मिमी बारिश हुई है। इसके पहले 3 जून को सुबह 23.0 और शाम को 0.6 मिमी बारिश हुई थी। इस तरह जून में अब तक 25.6 मिमी बारिश हो चुकी है।
रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश व तेलंगाना, सिक्किम सहित पूर्वात्तर भारत के सभी क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है। मध्यप्रदेश में 20 से 22 जून के बीच मानसून आने का अनुमान है।