- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
मौसम का मिजाज:हवा की रफ्तार कमजोर होने के कारण ठंड से थोड़ी राहत, 12 से फिर कम होने लगेगा तापमान
उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा की रफ्तार कमजोर पड़ते ही ठंड का असर भी कुछ कम हुआ है। इससे लोगों को दिन में ठंडक से राहत मिली है। हालांकि रात में अभी भी कड़ाके की ठंडक से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बीते 24 घंटों के भीतर दिन में पारा 26 डिग्री पार हो गया, वहीं रात के तापमान में कमी आने के कारण पूरी रात कड़ाके की ठंडक बनी रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 12 जनवरी के बाद फिर से तापमान में कमी आने की संभावना है। रविवार सुबह हवा की रफ्तार शून्य हो गई।
शाम को भी केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चली। हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने और दिनभर तेज धूप निकलने के कारण दिन में पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया और तापमान 26 डिग्री पार हो गया। जिससे दिन में ठंडक से लोगों को कुछ राहत मिली। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इधर, बीती रात न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के कारण पूरी रात कंपकंपा देने वाली सर्दी बनी रही। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को शहर सहित उज्जैन जिले में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है।