- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
मौसम का हाल: रातें सर्द दिन में भी लगी कंपकंपी
उज्जैन। शहर में लगातार तीसरे दिन बुधवार को सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही। बुधवार को शहर में उत्तर पूर्वी हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली, इसके कारण सुबह और शाम के समय लोगों को तेज ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दोपहर में धूप निकलने के कारण शहरवासियों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली, पर तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। गुरुवार को भी सीवियर कोल्ड-डे रहने की संभावना है।
शहर एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। शीतलहर कंपकंपी छुड़ा रही है। बुधवार को भी दिन का पारा नहीं चढ़ पाया। यह पिछले दो-तीन दिन से 20 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। एक तरफ दिन का पारा सामान्य से 6 से 8 डिग्री नीचे आ गया है। वहीं रात का पारा भी ऊपर नहीं आ पा रहा है। बुधवार को भी उज्जैन में सीवियर कोल्ड-डे रहा।
दो दिन और ठंड रहने के आसार
शहर में अधिकतम तापमान 19.5 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम था। बुधवार-गुरुवार की रात में न्यूनतम तापमान ५.० डिग्री रहा। यह सामान्य से डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार कम से कम अगले 2 दिन मौसम में इसी तरह की ठंडक बनी रहेगी। धूप तो निकलेगी, लेकिन सर्द हवाएं परेशान करेंगी। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अधिक समय तक ठंड के सीधे संपर्क में नहीं रहे। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।