- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
मौसम का हाल:8 दिनों के भीतर 4.7 डिग्री बढ़ा रात में पारा, 18.7 पर पहुंचा; अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम हुआ
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। दिन में जहां तापमान में कमी आ रही है, वहीं रात में तापमान कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 8 दिनों के भीतर रात के तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि दिन में तापमान में एक सप्ताह के भीतर 3 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। मंगलवार को भी शहर में दिनभर हवा की रफ्तार शून्य रही। दिन में धूप निकलने के साथ ही हल्के बादल भी छाए रहे।
इसकी वजह से दिन के तापमान में लगातार पांचवें दिन भी गिरावट का क्रम बना रहा। बीते 24 घंटों के भीतर दिन के तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की कमी आई। आर्द्रता 73 प्रतिशत रही। इससे तापमान कम होने के बावजूद पूरे दिन उमस के साथ गर्मी महसूस होती रही। दिन में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार-मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 व 10 नवंबर को भी हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। बादल छंटेंगे तो ठंडक का असर तेजी से बढ़ने की संभावना है।