- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
मौसम:7 साल में दूसरी बार जनवरी में पारा 4.5 डिग्री पर पहुंचा; शनिवार-रविवार की रात, सीजन की सबसे ठंडी रात रही
जनवरी के आखिरी दिन ठिठुरन भरे रहे। सात साल में दूसरी बार जनवरी में पारा 4.5 डिग्री पर पहुंचा। इसके पहले 2020 में जनवरी की शुरुआत में इतना ही तापमान दर्ज किया था।
शासकीय जीवाजी वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार रविवार काे शीत लहर का असर दिखाई दिया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दो-तीन दिन तक अलसुबह कोहरा रहेगा जबकि दिन में ठंडी हवा चलेगी। हालांकि आसमान साफ रहने से धूप भी खिलेगी लेकिन वह राहत देने वाली होगी।
दिन और रात में 23.8 डिग्री का अंतर

कड़ाके की सर्दी ने दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर कर दिया है। रविवार को दिन में 28.3 और शनिवार-रविवार की रात में 4.5 डिग्री तापमान के लिहाज से देखे तो 23.8 डिग्री का अंतर है। यह इस सीजन में जनवरी का सबसे बड़ा अंतर है।

फसल पर असर : शीतलहर ने रोका पाला, गिरता तो नुकसान कंपकंपा वाली सर्दी के बावजूद रबी की फसलों को नुकसान से ज्यादा फायदा हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक आरपी शर्मा के अनुसार शीतलहर के कारण पाला नहीं गिरा। ठंड से गेहूं, चना की बढ़वार में तेजी आएगी। पाला गिरता तो नुकसान हो सकता था। वर्तमान में जिले में कहीं भी फसल में नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। नागदा क्षेत्र के किसान यशवंत आर्य ने बताया फिलहाल रबी फसलों में किसी तरह का नुकसान नहीं है।