- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
यह लापरवाही ठीक नहीं…80% लोग नहीं पहन रहे मास्क सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह से गायब
उज्जैन के बाजारों से अक्षर विश्व की ग्राउंड रिपोर्ट
उज्जैन।महानगर इंदौर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा और हमारे शहर में कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा डराने लगा है। ऐसे में तमाम सावधानियां बरती जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा और लापरवाही की जा रही है। बाजारों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग गायब हो चुकी है। बाजारों में 80 प्रतिशत लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो एक प्रतिशत भी नहीं हो रहा है।
जब बाजारों में नजर दौड़ाई तो हालात बुरे नजर दिखाई दिए। टॉवर से चामुण्डा माता चौराहे होते हुए महाकाल मंदिर क्षेत्र पहुंचने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हवा में था तो अधिकांश लोगों ने मुंह पर मास्क नहीं लगाया था। यही हाल गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, सराफा, सतीगेट, नई सड़क पर भी दिखाई दिए। शहर के अन्य बाजारों में भी यही स्थिति है।

महाकाल मंदिर में कोविड नियमों का पालन नहीं…
कोरोना एक बार फिर तेजी से पैर पसारने लगा है। शहर में भी यही स्थिति है। बावजूद इसके महाकाल मंदिर में लापरवाही बरती जा रही है। प्रशासन मंदिर में कोविड नियमों का पालन कराने में नाकाम नजर आ रहा है। परिसर में एक साथ सैकड़ो लोग जमा हो रहे हैं। दर्शन तथा काउंटर पर प्रसाद खरीदने के लिए लगी दर्शनार्थियों की लंबी कतार में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन भी नहीं हो पा रहा है। शीतकालीन अवकाश होने से देशभर से हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे रहे हैं। स्थानीय के साथ ही देशभर से आए हजारों भक्त दर्शन की कतार में घंटो खड़े हो रहे। भारी भीड़ के चलते मंदिर की व्यवस्था भी गड़बड़ाई हुई है। मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी व कर्मचारी परिसर में भीड़ का दबाव कम करने और मास्क की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में में नाकाम नजर आ रहे है। प्रसाद काउंटरों पर भी भीड़ के रूप में लोग खड़े हो रहे है।
यह करें, ताकि संक्रमण नहीं फैले
घर से बाहर निकले तो मुंह पर मास्क जरूर लगाएं।
हाथों को सैनिटाइज करते रहे या फिर धोएं।
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।