- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
यह है तरीके, जिन से चल रहा था लाखों रुपए का आईपीएल सट्टा
उज्जैन | गुरुवार रात ८.३० बजे साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आगर रोड स्थित सांदीपनि कॉलेज के पीछे प्रेम नगर एवन्यू के मकान में चल रहे आइपीएल सट्टा कारोबार के ठिकाने पर दबिश दी, जहां से शहर के कुख्यात सट्टा कारोबारी और स्कूल संचालक बिल्लू राय सहित उसके साथी राकेश यादव को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए के हिसाब किताब के रजिस्टर के साथ लैपटॉप, वाइस रिकार्डर, लिंक सिस्टम मशीन, १५ मोबाइल, टीवी व अन्य सामान जब्त किया है। दोनों आरोपी संभाग के सभी जिलों से प्रतिदिन लाखों रुपए का क्रिकेट सट्टा बुक रहे थे, जिन्होंने गुजरात एक बुकी से लिंक ले रखी थी, इस कारोबार के लिए बदमाशों ने अत्याधुनिक लिंक मशीन और एक वाइस रिकॉर्डर भी खरीद रखा है। इस कार्रवाई मेंं भी साइबर टीम ने क्षेत्रिय थाना पुलिस को बगैर जानकारी दिए दबिश मारी है।
साइबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे ने बताया कि आगर रोड स्थित सांदीपनि कॉलेज के पीछे प्रेम नगर एवेन्यू के सुनसान मकान में आइपीएल के सट्टा कारोबार के बारे में सूचना मिली थी, इस पर १० सदस्यीय टीम ने मिलकर रात को कार्रवाई की, जहां से शहर का सबसे बड़ा सट्टा खाइवाल फाजलपुरा निवासी बिल्लू राय व उसके साथी राकेश यादव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से टीम ने १५ मोबाइल, लैपटॉप, अटैची में रखी अत्याधुनिक लिंक मशीन, वाइस रिकॉर्डर व लाखों रुपए के सट्टा कारोबार हिसाब के रजिस्टर जब्त किए हैं। पकड़ाए दोनों आरोपी के खिलाफ टीम ने सट्टा एक्ट में कार्रवाई के साथ १५१ में कार्रवाई की है।