- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
यातायात पुलिस ने बांटे ४००० यलो कार्ड, ८०० कार्ड रिजेक्ट
उज्जैन: सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत अभी तक यातायात पुलिस ने ५००० यलो कार्ड बना दिए हैं जिसमें से चार हजार कार्ड अभी तक वाहन चालकों को वितरित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही करीब ८०० कार्ड रिजेक्ट हो गए हैं। यह वे कार्ड हैं जिन्हें लोगों ने पूरी जानकारी के साथ वाट्सएप पर नहीं भेजा है। एक हजार कार्ड वितरण करना शेष है। इसके अलावा टॉवर पर भी यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन सुबह ११ से शाम ५ बजे तक यलो कार्ड बनाए जा रहे हैं। यहां इसके लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है जो ट्रैकिंग शीट में वाहन चालकों की जानकारी भर रहा है। आवेदकों के कार्ड इंदौर से बनकर आ रहे हैं। यलो कार्ड बनवाने के लिए वाहन मालिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहन का इंजन नंबर का अंतिम चार अंक, चैसिस नंबर के अंतिम चार अंक बीमा के मूल कागजात लाने जरूरी हैं। डिजिटल आवेदन के लिए मूल कागजात के फोटो खींचकर वाट्सअप नंबर ९७५५२२७१०० पर भेज सकते हैं। ज्ञात रहे चैकिंग के दौरान वाहन चालकों को रजिस्ट्रेशन, परमिट, लाइसेंस, बीमा आदि के कागजात दिखाना पड़ते हैं। कई बार ओरिजनल कागजातों के गिरने अथवा चोरी होने का भय बना रहता है लेकिन यलो कार्ड बनने से यह समस्या नहीं रहेगी।