- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
युवकों ने लगाया लूट का आरोप, मारपीट का प्रकरण दर्ज हुआ
उज्जैन | बीती रात बागपुरा में दो युवकों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की एवं एक को चाकू मार कर घायल कर दिया घायल युवक ने आरोप ने लगाया कि मारपीट करने वाले युवक २० हजार रूपये छीन कर ले गये। जबकि पुलिस मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया।
बागपुरा निवासी संतोष पिता देवनारायण सिसौदिया की स्टडी होम स्कूल के सामने रेडियम की दुकान है। रात को पिपलीनाका निवासी राहुल पिता प्रकाश बाफना संतोष को उसके घर छोडऩे जा रहा था। रात ९.३० बजे के लगभग बागपुरा में रमेश किराना स्टोर्स के सामने चार युवकों ने बाइक को रोका और संतोष पर हमला कर दिया हमलावरों ने संतोष को चाकू भी मारे, जबकी राहुल से मारपीट की। इसके बाद युवक बाइक पर बैठ कर चले गए। घटना की जानकारी लगते ही अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। संतोष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संतोष ने आरोप लगाया की उसे बैंक में रूपये जमा कराने थे इसलिए कलेक्शन की राशि इकट्ठा करके रखी थी। जिसे वह घर लेकर जा रहा था। मारपीट करने वाले युवकों ने २० हजार रूपये छीन लिए इस मामले में पुलिस ने संतोष सिसौदिया की रिपोर्ट पर अज्ञात युवकों के खिलाफ गाड़ी से कट मारने को लेकर मारपीट गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है।