- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
युवक कांग्रेस चुनाव उज्जैन में सुबह 8 बजे से ऑनलाइन वोटिंग जारी
युवक कांग्रेस के प्रदेश व जिलाध्यक्ष समेत 5 पदों के लिए उज्जैन में शनिवार सुबह 8 बजे से ऑनलाइन वोटिंग जारी है। उज्जैन में युवक कांग्रेस के कुल 22,970 मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। 15 दिसंबर की शाम को प्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्षों, जिला महासचिवों और विधानसभाध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी।
उज्जैन कांग्रेस के युवा नेता बबलू खिंची ने बताया कि उज्जैन में सुबह 8 बजे से ऑनलाइन मतदान जारी है। IYC के सेल्फ वोटिंग ऐप से मतदान हो रहा है। एक मतदाता पांच वोट डाल सकेगा। एक मोबाइल से अधिकतम 6 मतदाता ही मतदान कर पाएंगे।
उज्जैन जिलाध्यक्ष के लिए ये हैं उम्मीदवार
उज्जैन में जिलाध्यक्ष के लिए भरत शंकर जोशी, आयुष शुक्ला, दिलीप फतरोड़, देवेंद्र सोलंकी, धीरजसिंह पंवार, अर्पित बोरासी और सोनम त्रिवेदी मैदान में हैं।
प्रदेश महासचिव के लिए उज्जैन से तीन दावेदार
युकां के प्रदेश महासचिव के लिए कुल 130 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से उज्जैन से प्रतीक जैन, विजय बोड़ाना और वीरेंद्र मालपानी शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों के लिए ये हैं उम्मीदवार
उज्जैन उत्तर- योगेश साद, दीपेश, अतुल चौरसिया व अभिषेक सोलंकी।
उज्जैन दक्षिण– चारूदत्त जोशी, जुनैद खान, मोहसिन खान, संतोष चौहान, अमन बोरासी, आदरेत सिसौदिया, महेंद्र चौहान व शाहरूख।
घटिया– शोएब खान, अक्षय जैन, विकास पटेल, लक्ष्मण सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र पटेल, धर्मेंद्र मालवीय, गोपाल आंजना, जावेद पटेल, राहुल डाकिया।
महिदपुर– हरिराम आंजना, रोडसिंह चौहान, समीर मंसूरी, राहुल चाशलानिया कमलेश पोरवाल, कृष्णपाल मकवाना, महेंद्र चौहान व शिवनारायण बोड़लिया।
नागदा–खाचरौद– जितेंद्र पाटीदार, संजय नंदी, जीवन पाटीदार, कमल आर्य व दीपक गुर्जर ।
बड़नगर-भावेश जैन, गौरव उपाध्याय, अभिषेक यादव, दीपक राठौड़, जालमसिंह हुडा, नीलेश शर्मा, मोहम्मद आसिफ, सूर्यदेव सिंह राठौड़ व राकेश।
तराना-धर्मेंद्र गुर्जर, ओमप्रकाश शर्मा, मेहमान सिंह गुर्जर, राजेश चौधरी व शिवपालसिंह राठौड़।
विधानसभावार मतदाता
बड़नगर- 2665, घटि्टया- 4148, महिदपुर- 2360, नागदा-खाचरौद- 2108, तराना- 2000, उज्जैन दक्षिण- 4949 और उज्जैन उत्तर- 4740