- महाकाल की नगरी उज्जैन में RSS का ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन अभियान, 65 बस्तियों में एक साथ आयोजन का लक्ष्य
- महाकाल की नगरी में विदेशी पक्षियों का डेरा, उज्जैन के तालाबों में दर्ज हुईं 67 पक्षी प्रजातियाँ
- Ujjain Latest News: हिंदू सम्मेलन के संदेश को लेकर तीनबत्ती चौराहा पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन, मंथन स्टूडियो और उज्जैन लाइव ने किए 2 गीत लॉन्च!
- इंडस्ट्रियलाइजेशन के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री मोदी के सच्चे अनुयाई: अमित शाह
- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
उज्जैन:कार्तिक मेला ग्राउंड के पास झुग्गी बस्ती में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने शुक्रवार सुबह आरोप लगाया कि तीन युवक उसे छेड़ते थे, पति समझाने गए तो उन्होंने पत्थर व लाठी से पीटकर मार डाला। दूसरी और महाकाल पुलिस ने मौत का कारण सुलोचन (पंचर जोडऩे का ट्यूब) खाना बताते हुए जांच शुरू की है।
पानबिहार निवासी जीवनसिंह पिता विक्रम मोंगिया (२४) पत्नी संगीता (२०) के साथ एक माह पहले सदावल मार्ग स्थित झुग्गी बस्ती में रहने आया था। दंपति बेंड बाजों वालों के साथ बारात में लाइट उठाने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह जीवन को बेहोश देख उसका मामा जिला अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर बताया कि वह रात को ही दम तोड़ चुका है। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस को संगीता ने बयान दिए कि बस्ती के ही गोवर्धन, गोबिंद व मोहन उस पर पैसे लुटाकर छेड़ते थे। उसका पति गुरुवार रात उन्हें समझाने गया तो तीनों ने उस पर लाठी पत्थर से हमला कर दिया। जीवन को घायल होने पर भी उन्होंने अस्पताल नहीं ले जाने दिया। नतीजतन रात भर घर में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।
कहानी में नया मोड़
छेड़छाड़ को लेकर हत्या का आरोप लगते ही पुलिस सकते में आ गई। टीआई अरविंद तोमर ने पड़ताल के बाद बताया कि जीवन नशा करने का आदी था। वह सुलोचन खाता था। संभवत: ज्यादा सुलोचन खाने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। रात को पुलिस के उसके घर पहुंचने पर वो बिस्तर पर पड़ा दिखा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पीएम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी, लेकिन मामला हत्या का नहीं है।
संगीता के खिलाफ केस दर्ज
थाने के रिकार्डनुसार गुरुवार रात को बस्ती में हत्या के आरोपी बताए जा रहे लोग शराब पी रहे थे। इन्हीं से संगीता का विवाद हुआ था। उसने बीच बचाव कर रहे कैलाश पिता अंबाराम (७२) को पीट दिया था। कैलाश ने संगीता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर संगीता थाने आने को तैयार हो गई थी, लेकिन फरियादी ने राजीनामा करने का हवाला दिया था।