- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
युवती ने पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा और लगा ली फांसी
उज्जैन:अर्चना परिसर में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा और दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया व जांच शुरू की है। राधिका पिता कालू प्रजापत (18 वर्ष) निवासी अर्चना परिसर रात में भोजन के बाद अपने दादा गिरधारी प्रजापत के पास सोई थी।
सुबह उसकी छोटी बहन निकिता ने राधिका को फांसी पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। नीलगंगा पुलिस सुबह करीब 5.40 पर राधिका के घर पहुंची शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया। यहां से पुलिस ने 5 पेज का एक सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें राधिका ने लिखा कि परिवारजन मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह शादी कर रहे हैं, जबकि युवती के पिता कालू प्रजापत ने बताया कि समाज में आयोजित एक कार्यक्रम में गये थे जहां देवास के परिवार के युवक से शादी की चर्चा हुई थी। 15 दिन बाद लड़के वाले घर पर लड़की देखने आने वाले थे। शादी पक्की नहीं हुई थी।