- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
यूडीए की इंदौर रोड पर नई आवासीय योजना नानाखेड़ा पर शॉपिंग काॅम्प्लेक्स का प्रस्ताव
उज्जैन। लंबे अंतराल के बाद यूडीए बोर्ड की बैठक 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे से प्राधिकरण सभाकक्ष में होगी। एजेंडा तैयार कर लिया गया है। जिसमें इंदौर रोड पर नई आवासीय योजना का प्रस्ताव रखा जाएगा।
यहां ग्राम डेंडिया-मेंडिया में स्थित जमीन पर कालोनी विकसित कर लोगों को मकान बनाकर दिए जाएंगे। लोगों को मकान उपलब्ध करवाने के लिए पहली बार यूडीए आवास मेला लगाने जा रहा है। जिसमें लोगों को अासान किस्तों में मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा आशियाना इंफोटेक कंपनी के जमा करीब 7 करोड़ में से धरोहर राशि करीब 1 करोड़ जब्त किए जाएंगे। करीब 40 करोड़ की यह जमीन अब प्राधिकरण के आधिपत्य में आ गई है। यहां प्राधिकरण शापिंग काॅम्प्लेक्स के साथ में आवासीय योजना ला सकता है। भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में करीब 103 करोड़ के 12 प्लाट को नए सिरे से बेचा जाए या यहां प्राधिकरण अपनी योजना लेकर आए इस पर भी निर्णय लेगा।
इंदौर रोड पर मकान की योजना
यूडीए बोर्ड बैठक 15 फरवरी को होगी। करीब 15 प्रस्ताव रखे जाएंगे। नानाखेड़ा क्षेत्र में छोटे-बड़े शॉपिंग काॅम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इंदौर रोड पर मकान की योजना भी है। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू किए जाएंगे। अभिषेक दुबे, सीईओ, यूडीए