- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
ये कैसा वाहन स्टैंड, गाड़ी गुम हो जाने पर हमारी जिम्मेदारी नहीं
उज्जैन | शहर में एक ऐसा सायकल स्टैंड भी है जिसकी पर्ची पर स्टेण्ड संचालक ने तमाम निर्देश लिखे हैं जिसे संभवत: वाहन रखने वाले पढ़ते नहीं, लेकिन स्टेण्ड संचालक निर्देश लिखे के बाद वाहन की जिम्मेदारी से स्वत: छुटकारा अवश्य पा लेता है।
चेरिटेबल अस्पताल के मुख्य गेट पर यादव सायकल स्टेण्ड संचालित होता है। यहां कोई भी व्यक्ति दोपहिया, चार पहिया वाहन लेकर अस्पताल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। स्टेण्ड संचालक ने मुख्य गेट पर बेरिकेट लगा दिया है और सिर्फ डॉक्टर व स्टाफ के वाहनों को बेरिकेट हटाकर प्रवेश दिया जाता है।
मरीज और उनके परिजनों को अपने वाहन स्टेण्ड पर रखना अनिवार्य है। यहां आने वाले लोग भी वाहनों की सुरक्षा के दृष्टिगत 5 रुपये की रसीद कटवाकर अपने वाहन स्टेण्ड पर खड़े कर देते हैं। उन्हें भरोसा होता है कि स्टेण्ड पर वाहन सुरक्षित रखा है और यहां से वाहन चोरी नहीं हो सकता लेकिन अधिकांश लोग स्टेण्ड संचालक द्वारा दी जाने वाली पर्ची को ध्यान से नहीं पड़ते।
रसीद खो जाने पर गाड़ी नहीं दी जाएगी…
स्टैंड संचालक की पर्ची में स्पष्ट लिखा है कि बिना बीमे के वाहन स्टेण्ड में खड़े न करें, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। इसके अलावा रसीद संभालकर रखें खो जाने पर गाड़ी नहीं दी जायेगी। निर्धारित समय के अंदर ही गाड़ी उठा ली जाये। सामान की जवाबदारी नहीं रहेगी, जबकि यहां वाहन रखने वाले अधिकांश लोगों को इस रसीद में लिखी बातों की जानकारी तक नहीं होती। ऐसे में यदि स्टेण्ड से वाहन या उसका सामान गायब होता है तो इसकी सारी जवाबदारी वाहन मालिक की होगी तो फिर वाहन चालकों को स्टेण्ड पर वाहन रखने का क्या फायदा। खास बात यह कि स्टेण्ड संचालक पर पुलिस या नगर निगम के नियम या निर्देश भी लागू नहीं होते।