- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
ये बगीचा नहीं कब्रिस्तान है…पांच साल में रोपे 1000 पौधे, जो पेड़ बन गए, अब यहीं के गुलाब चढ़ाते हैं कब्र पर
उज्जैन | यह जान्सापुरा में बोहरा समाज का कब्रिस्तान है। पांच साल में समाज के लोगों ने इसे निखारने के लिए यहां पर एक हजार पौधे रोपे। बकौल अध्यक्ष शहर आमिल जनाब इस्हाक भाईसाहब 9.50 बीघा में फैले कब्रिस्तान में गुलाब की बगिया है तो रात में महकने वाली रातरानी भी है। कब्रों पर चढ़ाए जाने वाले गुलाब भी यहीं उगाए जाते हैं। इसके अलावा अशोक, नीम, गुलमोहर, मीठा नीम और फल-फूल के पौधे हैं। फोटो अशोक मालवीय
नंगे पैर चलते हैं घास पर
बुजुर्गों की जियारत के लिए आने वाले लोगों का मॉर्निंग वॉक भी यहीं होने लगा है। वे नंगे पैर चायना ग्रास पर चलते हैं।
तालाब का सौंदर्यीकरण करेंगे
कब्रिस्तान में एक पुराना तालाब भी है। समाज के लोगों ने अब इसके सौंदर्यीकरण की बात कही है।