- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
योगी आदित्यनाथ के लिए MP में नींबू-मिर्च से यज्ञ:जल्दी स्वस्थ होने के लिए उज्जैन के बगलामुखी मंदिर में 9 दिन तक देंगे आहुतियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द स्वस्थ होने के लिए उज्जैन में 9 दिन का यज्ञ शुरू हो गया है। उज्जैन के भैरवगढ़ मार्ग स्थित बगलामुखी मंदिर में मिर्ची यज्ञ हो रहा है। बगलामुखी मंदिर के पीर योगी रामनाथ ने बताया तिल्ली, खड़ी लाल मिर्च, घी, तिल्ली, नमक, नींबू, सरसों तेल और अनाज हवन कुंड में डाला जा रहा है। यूपी के CM दो दिन पहले कोरोना पॉजटिव आए हैं।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष हैं। वह गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। इस संप्रदाय के पूरे देश भर में अनुयायी हैं। योगी के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देशभर में उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की जा रही है। इसी कड़ी में उज्जैन के भैरवगढ़ क्षेत्र में पीर योगी रामनाथ सहित दक्षिण से आए संत और उनके अनुयायी मां बगलामुखी मंदिर में यह यज्ञ कर रहे हैं। इस यज्ञ में कई क्विंटल खड़ी लाल मिर्च का भी उपयोग किया जा रहा है।
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन
यह यज्ञ सीएम योगी को कोरोना से जल्द स्वस्थ होने के लिए किया जा रहा है, लेकिन खुद संत ही कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।