- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
रंग पंचमी पर महाकाल में उड़ेगा टेसू का रंग:भस्म आरती के दौरान भक्त और भगवान के बीच होगी होली
श्री महाकालेश्वर मंदिर में 12 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर राजाधिराज भगवान महाकाल प्राकृतिक रंग से सराबोर होगें। वहीं भक्त भी भगवान महाकाल के साथ होली खेलकर धन्य होगें। रंगपंचमी के लिए मंदिर परिसर में टेसु के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया जाएगा। इस दौरान पंडे-पुजारी भी केमिकल रहित रंग से होली खेलेंगे।
मालवा में होली उत्सव से ज्यादा रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। लिहाजा श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी रंग पंचमी के एक दिन पहले से प्राकृतिक रंग तैयार करने का काम पंडे-पुजारियों द्वारा शुरू किया जाएगा। रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर सुबह टेसू के फूलों से तैयार किए गए प्राकृतिक रंग से भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के साथ होली खेली जाएगी। भस्मारती के दौरान उपस्थित दर्शनार्थी भी बाबा महाकाल के साथ होली खेलकर रंग पंचमी का उत्सव मनाएंगे। पुजारी परिवार द्वारा भगवान के साथ होली खेलने के लिए हर वर्ष टेसू के फूलों से केसरिया रंग तैयार किया जाता है। वहीं बिना केमिकल वाला हर्बल गुलाल भी मंगवाया गया है।