- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
रंग लगाने आए दो युवकों पर हमला, गोली चली, एक घायल
उज्जैन | शास्त्रीनगर में रंगपंचमी की शाम को दोस्त को रंग लगाने आए दो युवको पर क्षेत्र के ही ५ बदमाशोंं ने गाली गलौज कर मारपीट की और कट्टे से फायर कर दिया। हमले में एक युवक को कंधे में गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे इन्दौर रेफर किया है। जबकि दूसरे युवक को पैर में छर्रे लगे हैं जिसे अस्पताल में भर्ती किया है। रंगपचंमी की शाम को क्षेत्र के लोग थक हार कर आराम कर रहे थे तभी गोली की आवाज सुन बाहर आए, जब पता चला की गोली चली तो हैं तो क्षेत्र में दहशत फैली और सन्नाटा पसर गया। नीलगंगा पुलिस के अनुसार रंजीश को लेकर क्षेत्र में घूमने पर बदमाशों द्वारा हमला करना बताया जा रहा है। नीलगंगा टीआई अखिलेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम ५.३० बजे सोहन पटेल (३०) निवासी न्यू इंदिरा नगर और धर्मेन्द्र जायसवाल बाइक से सवार होकर शास्त्री नगर स्थित गली नं. ७ में एक मित्र से रंगपंचमी मिलने आए थे। तभी चेतन और सोनू नेपाली नामक युवकों ने इनका रास्ता रोका और क्षेत्र में आने पर गाली गालौज शुरू कर दी। इसके बाद पियुष उर्फ शुभम, ऋषभ उर्फ छोटू और सौरभ उर्फ चीनू ने धारदार हथियार से हमला कर कट्टे से फायर कर दिया। गोली सोहन पटेल के कंधे में लगी है। जिसे तुरंत क्षेत्र के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे उसे निजी अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर उसे इन्दौर रेफर किया गया है। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। वहीं सोहन के मित्र धर्मेन्द्र को पेर में एक छर्रा लगा है। जिसे जिला अस्पताल में उपचार दिया गया।
छेड़छाड़ से उपजा था विवाद
बताया जाता है कि शास्त्री नगर कलाली के पास रहने वाले पीयुष व सोहन पटेल का लड़की को छेडऩे को लेकर पुराना विवाद है, जिसके चलते पीयूष ने क्षेत्र में घूमने पर सोहन को मना किया था। रंगपंचमी पर एक बार फिर सोहन क्षेत्र में दिखा तो उस पर हमला किया गया।