- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
रविवार की छुट्टी… पिकनिक स्थलों पर सावन के झूले, लोगों ने झरनों के बीच खूब ली सेल्फी
उज्जैन | संडे यानी छुट्टी का दिन। ऐसे में अगर मौसम सुहाना हो तो परिवार व दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने का अलग ही मजा है। पिछले कुछ दिनों से शहर में हो रही बारिश के बाद रविवार को कुछ ऐसे ही सुहाने मौसम में शहरवासियों ने पिकनिक स्पॉट्स पर सैर-सपाटा कर एन्जॉय किया। केडी पैलेस, विष्णु सागर, पुरुषोत्तम सागर सहित अन्य पिकनिक स्पॉट्स पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों का हुजूम लगा रहा। केडी पैलेस पर कुंडों में पानी आने आैर पैलेस के किनारे पत्थरों के बीच झरने से बहते नदी के पानी के बीच प्राकृतिक सौंदर्य की झलक के साथ लोगों ने दिनभर मौज-मस्ती की। दिन में फुहारों ने मौसम को आैर भी सुहाना बना दिया। हालांकि इन पिकनिक स्पॉट्स पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी रहे। केवल केडी पैलेस पर कुछ पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा अन्य स्थानों पुलिसकर्मी दिखाई तक नहीं दिए।
गऊघाट पर लगा मेला
गऊघाट पर भी हरियाली अमावस्या होने से क्षेत्र के रहवासियों का मेला लगा रहा। महिलाओं व युवतियाें ने खेल खेले। कई परिवारों ने यहां टिफिन पार्टी भी की। बच्चों ने वेधाशाला जाकर वहां लगे यंत्रों के बारे में जानकारी ली।