- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने सपरिवार देवदर्शन किये
प्रदेश के राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मंगलवार को सपरिवार अपने उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुप्ता ने परिवार सहित मेष एवं वृश्चिक राशि के स्वामी स्वयंभू भूमिपुत्र महामंगल अंगारेश्वर महादेव मन्दिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर देवदर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना पं.रमण त्रिवेदी आदि ने सम्पन्न करवाई। इसी प्रकार अंगारेश्वर महादेव मन्दिर में पं.मनीष उपाध्याय आदि ने विधिवत पूजन-अर्चन सम्पन्न करवाया।
मंत्री गुप्ता ने कहा कि देश, प्रदेश खुशहाल हो, प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर निरन्तर विकास करता रहे और जनमानस के चेहरे पर मुस्कान खिली रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना की है। मंत्री श्री दोपहर लगभग 12.30 बजे उज्जैन सर्किट हाउस पर पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का देवदर्शन के पूर्व सर्किट हाउस पर समाजजनों ने आत्मीय स्वागत किया।