- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-06-2026
- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
राजा गंधर्व को मुक्ति दिलाने वाले ‘गंगा कुंड’ को मोक्ष की आस
गंगा दशहरा : नगर निगम नहीं करा रहा सफाई, गंगा दशमी पर होगा उत्सव
उज्जैन। मोक्षदायिनी शिप्रा के गंधर्व घाट पर स्थित धार्मिक व पौराणिक महत्व का ‘गंगा कुंड’ गंदगी से मोक्ष का इंतजार कर रहा है। धर्म कथा के अनुसार इस कुंड में स्नान करने से राजा गंधर्व सेन को गंधर्व योनी से मुक्ति मिली थी। प्रतिवर्ष गंगा दशहरा पर यहां उत्सव का आयोजन होता है।
पुजारी संजय जोशी कुंड वाला ने बताया मामले में नगर निगम को एक पखवाड़े पहले पत्र लिखकर कुंड की सफाई कराने को कहा है। लेकिन अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं। उनका कहना है कि पीचएई कुंड की सफाई कराएगी। जबकि बीते वर्ष तक नगर निगम कुंड की सफाई कराती आई है। कुंडवाला ने बताया ज्येष्ठ मास की पंचमी से पूर्णिमा तक 10 दिन गंधर्व घाट पर गंगा दशहरा उत्सव मनाया जाता है। गंगा कुंड में माता गंगा की रजत मूर्ति स्थापित कर नित्य पूजा अर्चना होती है। दूर दराज से लोग माता गंगा के दर्शन करने आते हैं। इस बार भी पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पुजारी परिवार ने कुंड की रंगई पुताई कराई है। अब इंतजार नगर निगम का है कि निगम की टीम कुंड की सफाई कराए।