- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रात के अंधेरे में बदमाशों ने मचाया उत्पात, चार कारों के कांच फोड़े…
उज्जैन।जीवाजीगंज थाना क्षेत्र स्थित सीतलामाता की गली पटेल नगर के पास बदमाशों ने हरकतें करते हुए रात के अंधेरे में घरों के बाहर खड़ी कारों को निशाना बनाया। सर्द रात होने की वजह से सन्नाटे का फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों ने चार से अधिक चार पहिया वाहनों में तोडफ़ोड़ की है। बताया जाता है कि बदमाशों ने कार एमपी 09 एस 7616, एमपी 09 सीएल 7931, एमपी 13 सीडी 2001 और एक अन्य वाहन के कांच फोड़ दिए है।

रात में हुई इस घटना का सुबह उस वक्त पता चला जब गाडिय़ों के मालिक सुबह घरों से बाहर निकले। घटना के बाद क्षेत्र में खासा हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रभावित लोग मामले की शिकायत लेकर जीवाजीगंज थाने पहुंचे।पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही हैं।बताया जाता है कि नागरिकों से पुलिस ने आवेदन लेकर जांच तो शुरू कर दी है लेकिन दोपहर तक मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया था।