- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
रात 1 बजे नागझिरी उद्योगपुरी की अगरबत्ती टाइल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग
16 से अधिक दमकलों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
उज्जैन।बीती रात नागझिरी उद्योगपुरी की अगरबत्ती, टाइल्स फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कर्मचारी ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। करीब 16 दमकलों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर नागझिरी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
नागझिरी उद्योगपुरी में कहरवा इंडस्ट्रीज के नाम से अगरबत्ती, टाइल्स एडिसीव, कटआउट बनाने की फैक्ट्री स्थित है। फैक्ट्री मालिक मोइज अली पिता अकबर अली निवासी कमरी मार्ग ने बताया कि रात 1 बजे फैक्ट्री के सामने रहने वाले कर्मचारी संतोष का फोन आया। उसने फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना दी तो तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया जहां से पता चला कि दमकलें रवाना हो चुकी हैं।
मोइज अली ने बताया कि फैक्ट्री में मशीनें, अगरबत्ती बनाने के उपयोग में आने वाले आईल के ड्रम, रॉ मटेरियल जलकर नष्ट हुए जबकि एक स्पोर्ट्स बाइक भी जलकर राख हो गई। रात 1 बजे से फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किये और सुबह करीब 7 बजे तक 16 से अधिक दमकलों ने आग पर काबू पाया। मोइज ने बताया कि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर भी जल गए हैं।
कैसे लगे आग, कितना नुकसान इसकी जांच
कहरवा इंडस्ट्रीज में 20 कर्मचारी काम करते हैं। यहीं परिसर में सारिकाबाई नामक महिला चौकीदारी करती है। फैक्ट्री में किन कारणों के चलते आग लगी इसकी जानकारी नहीं है। आग इतनी भयावह थी कि टीनशेड तक जल गये। आग से कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन कर रहे हैं।