- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
रात 1 बजे युवक से मोबाइल, नकदी और एक्टिवा लूट ले गए बदमाश
उज्जैन | इंदौर विजयनगर में रिश्तेदार के यहां मुलाकात कर गुरुवार रात 1 बजे उज्जैन लौट रहे एक्टिवा सवार युवक को पंथपिपलई पर बदमाशों ने लात मारकर गिरा दिया और उससे मोबाइल, नकदी व गाड़ी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद युवक कुछ दूर चलकर ढाबे पर पहुंचा व मदद मांगी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रात साढ़े तीन बजे युवक को साथ लेकर पुलिसकर्मी बदमाशों को खोजते रहे। विवेकानंद कालोनी निवासी आनंद चौधरी 25 साल के साथ लूट की वारदात हुई है। नानाखेड़ा पुलिस ने मामले में शुक्रवार को दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण कायम किया। युवक ने बताया बदमाश उससे मोबाइल, चार हजार रूपए नकदी व एक्टिवा क्रमांक एमपी 13 डीबी-6253 छीनकर फरार हो गए। गाड़ी छीनने वाला बदमाश उज्जैन की तरफ भागा जबकि उसका साथी पंथपिपलई से इंदौर की तरफ मुड़ गया। आनंद ने बताया कि घटना के बाद पैदल दक्ष दरबार ढाबे पर पहुंचा जहां उन्होंने पुलिस को सूचना दी। टीआई विवेक गुप्ता ने बताया युवक प्रायवेट जाब करता है। निनौरा व इंदौररोड के टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं।