- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
रामघाट पर कपड़े पहनकर आए थे, तौलिए में लौटे
उज्जैन | रामघाट पर चोरों ने अपना डेरा जमा लिया है। यहां पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का सामान घाट से चोरी हो जाता है। कई श्रद्धालु पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हैं तो कई श्रद्धालु बिना रिपोर्ट दर्ज करवाए ही घर लौट जाते हैं।
बुधवार सुबह सांची दुग्ध संघ में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत लालगेट सांवरिया परिसर निवासी आर.के. झा रामघाट पर बाइक से स्नान करने पहुंचे थे। उन्होंने घाट पर ही अपने कपड़े रखकर स्नान करने चले गए। जब वे स्नान करने के बाद घाट पर आए तो उनके कपड़े घाट से गायब मिले। उन्होंने पहले सफाईकर्मियों पर आरोप लगाया कि उनके कपड़े सफाईकर्मी ने गायब कर दिए है।
जब सफाईकर्मियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अभी वे शिप्रा नदी के आसपास की ही सफाई कर रहे हैं। घाट पर अभी सफाई करने नहीं आए है। आर.के. झा ने चर्चा में बताया कि उनका पर्स भी चोरी हुआ है। पर्स में बाइक की चाबी और १५०० रुपए नकद रखे थे। आखिरकार दूसरी चाबी से उनकी बाइक का लाक खोला गया तथा वे तौलिए में ही घर की ओर रवाना हुए। बताया जाता है कि घर जाने के बाद वे महाकाल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।