- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
राष्ट्रीय कालिदास चित्र और मूर्तिकला प्रतियोगिता-2021 के पुरस्कार घोषित, इन्हें दिया जाएगा
सार
प्रतियोगिता में 11 राज्यों के प्रतिभागियों से कुल 168 चित्र और 24 मूर्तियां प्राप्त हुई थीं। प्राप्त कलाकृतियों में से निर्णायक मंडल द्वारा 73 चित्र और 8 मूर्तियों का चयन प्रदर्शनी के लिए किया गया है।
विस्तार
अखिल भारतीय कालिदास समारोह के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता-2021 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। अकादमी के निदेशक डॉ.गोविन्द दत्तात्रेय गंधे ने बताया कि वर्ष 2023 की प्रदर्शनी के लिए महाकवि कालिदास विरचित ‘कुमारसम्भवम्’ पर केंद्रित पारम्परिक शैली की कलाकृतियां आमंत्रित की गई थीं। प्रतियोगिता में 11 राज्यों मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, नईदिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान के प्रतिभागियों से 139 प्रवेश-पत्रों के माध्यम से कुल 168 चित्र और 24 मूर्तियां प्राप्त हुई थीं।
प्राप्त कलाकृतियों में से निर्णायक मंडल द्वारा 73 चित्र और 8 मूर्तियों का चयन प्रदर्शनी के लिए किया गया। अखिल भारतीय कालिदास समारोह-2024 18 नवंबर को समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रत्येक पुरस्कृत कलाकरों को एक लाख रुपये का पुरस्कार, प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2023 के चित्रकला पुरस्कार के लिए सौदामिनी मुदुली, पुरी (ओडिशा) की कृति ‘संपूर्ण कुमारसम्भवम् ’, कैलाश साहू, अजमेर (राजस्थान) की कृति ‘कुमारसम्भवम्’, भुवनेश्वर कुमार, चम्बा (हिमाचल प्रदेश) की कृति ‘भगवान् शंकर के विवाह की शोभायात्रा’, गणेशलाल गौड, उदयपुर (राजस्थान) की कृति ‘गौरी शंकर का अभिनन्दन’ का चयन किया गया। मूर्तिकला 2023 के लिए पुरस्कार सन्दीप साकरे, बैतूल (मध्यप्रदेश) की कृति ‘शिव पार्वती’ को प्राप्त हुआ।