- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में चार टीमों का चयन
उज्जैन | भारत विकास परिषद महानगर की ओर से लोति विद्यालय में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के छह स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। दीपक राजवानी के अनुसार प्रतियोगिता में चयनित ज्ञानसागर गर्ल्स अकादमी (हरसिद्धि), अक्षत इंटरनेशनल (सांदीपनि) सरस्वती शिशु मंदिर, ऋषिनगर (उज्जैन), लोति माध्यमिक (महाकाल) की टीम का चयन किया गया, जो 15 सितंबर को होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता में बतौर अतिथि दौलत खेमचंदानी व डॉ. सपना बूंदीवाल मौजूद थे। निर्णायक अब्दुल खान शाह, सुनील अहिरवार व डॉ. सिंधु पानड़ीमाल थे। इस मौके पर प्रांतीय पदाधिकारी ईश्वर पटेल, ओम गुप्ता, नीला टकसाली, शाखा अध्यक्ष पराग काबरा, सचिव प्रवीण खंडेलवाल, अध्यक्ष सुमित्रा सोनी, मनीषा ठाकुर, पूजा चित्तौड़ा, गोविंद कनेसरिया, अतुल पंडित, राजा मजावदिया, नीलेश चंदन, प्रमोद जैन, एसके सिंह, मोहन हिंगोले, यशी सिंह, वंदना अग्रवाल, सुनीता शुक्ला सहित 500 विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन विनय पोरवाल व विनोद जैन ने किया।