- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनीत तैराकों ने महापौर व आयुक्त को लिखी चिट्ठी
स्मार्ट सिटी योजना के तहत आठ करोड़ रुपए की लागत से बना स्वीमिंग पूल दो महीने से तैयार है। शहरवासियों और तैराकी के खिलाड़ियों को लोकार्पण का इंतजार है।
हमें राजनीति से मतलब नहीं, राष्ट्रीय स्पर्धाओं की तैयारी के लिए नया स्वीमिंग पूल खोल दीजिए
उज्जैन | स्मार्ट सिटी योजना से आठ करोड़ रुपए की लागत से तैयार स्वीमिंग पूल का दो महीने बाद भी लोकार्पण नहीं हुआ। यह 15 अगस्त को बनकर तैयार हो गया था। भाजपा और कांग्रेस नेताओं में लोकार्पण का श्रेय लेने की होड़ के चलते तारीख तय नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा शहर के तैराक खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा हैं। वे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को खिलाड़ियों ने नगर निगम आयुक्त और महापौर को पत्र लिखा। जिसमें राजनीति से ऊपर उठकर स्वीमिंग पूल की सुविधा देने की मांग की।
पत्र में लिखा…राजनीतिक अड़चन दूर हो जाए जब लोकार्पण कर देना
महापौर मीना जोनवाल जी और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल जी, प्लीज…हम तैराकी के खिलाड़ियों को नगर निगम के नए स्वीमिंग पूल में अभ्यास की अनुमति दे दीजिए। नवंबर में चार बड़ी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताएं देश के विभिन्न बड़े शहरों में आयोजित होना है। सुविधाओं के अभाव में शहर के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पराजित हो जाते हैं। इस बार हमें उम्मीद थी कि नगर निगम के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल में प्रैक्टिस करने की सुविधा मिलेगी, जिससे हम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटेंगे। राजीतिक प्रभाव के कारण आ रही अड़चन जब दूर हो जाए लोकार्पण कर दीजिए। बस विनती है कि खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए अनुमति दी जाए।
बारिश से रुका लोकार्पण