- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
राहुल का आज उज्जैन में होगा आगमन:भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजीव गांधी की प्रतिमा का मोमेंटो राहुल गांधी को भेंट करेंगे
कांग्रेस द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का आज उज्जैन में आगमन होगा। यात्रा में राहुल गांधी के साथ हजारों आमजन चल रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, अशोक भाटी, कैलाश सोनी, विवेक यादव, भरत पोरवाल एवं रवि राय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा उज्जैन में स्थापित की जाएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया राजीव गांधी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम तीन चरणों में पूर्ण किया जाएगा।
सर्वप्रथम यात्रा के दौरान राहुल गांधी को प्रतिमा भेंट करेंगे। प्रतिमा राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सौंपेंगे। इसकी स्थापना 20 अगस्त राजीव गांधी के जन्म दिवस पर शहर कांग्रेस कार्यालय में स्थापित की जाएगी। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी, कमलनाथ एवं यात्रा में शुरू से शामिल 200 यात्रियों को राजीव गांधी की गोल्डन प्रतिमा का मोमेंटो भेंट किया जाएगा।