- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
रिकॉर्ड 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे महाकाल मंदिर में:4 जुलाई से 7 अगस्त तक का हेड काउंटिंग मशीन से मिला डेटा
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस बार श्रावण माह में भक्तों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 4 जुलाई से शुरू हुए श्रावण माह से अब तक एक करोड़ पांच लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन का लाभ ले चुके है।
11 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने 856 करोड़ रुपए से बनने वाले महाकाल लोक के पहले चरण को लोकार्पित किया था। इसके बाद से ही देश भर के भक्त बड़ी संख्या में भगवान महाकाल के मंदिर में पहुंच रहे है। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि श्रावण माह की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी। मंदिर में लगी हेड काउंटिंग मशीन में 21 दिनों का डेटा सामने आया था। जिसमे मंदिर में आने वाले भक्तों का आंकड़ा सामने आया था जिसमें भक्तों की संख्या 4 जुलाई से 21 जुलाई तक 40 लाख पार कर गई थी। 4 जुलाई को ही अल सुबह भस्म आरती से लेकर शयन आरती तक 3 लाख 35 हजार श्रद्धालुओं ने एक दिन में दर्शन किये थे। इसके बाद चौथे सोमवार को 4 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे वही पांचवे सोमवार को आंकड़ा 5 लाख के करीब पहुंच गया।मंदिर में लगी हेड काउंटिंग मशीन से 4 जुलाई से 7 अगस्त 35 दिन का आंकड़ा सामने आया है जिसमें भगवान महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए एक करोड़ पांच लाख पच्चीस हजार भक्त दर्शन के लिए अब तक पहुंच चुके है। ये अब तक भक्तो का मंदिर में आने का रिकॉर्ड है।
भस्म आरती में भी रिकॉर्ड भक्तों ने दर्शन किए
दिनांक 04 जुलाई से 07 अगस्त 2023 तक श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः होने वाली भस्मारती में प्रतिदिन प्रातः 02 बजे से प्रातः 07 बजे तक लगभग 08 लाख 89 हज़ार 226 भक्तों ने श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती के दर्शन किये | श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों का रुझान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के साथ-साथ अधिकतर भस्मार्ती दर्शन के लिए रहता है | इसलिए मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाईट www.shrimahakaleshwar.com पर देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ हेतु ऑनलाइन 400 सीटे उपलब्ध है | जिसमे फॉर्म में चाही गई जानकारी भरकर रूपये 200 प्रति व्यक्ति का शुल्क ऑनलाइन जमाकर अनुमति प्राप्त कर सकते है |