- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
रिमझिम से 24 घंटों में 0.66 इंच भीगा जिला, शहर में केवल 0.24 इंच
- दिन में 2.5 डिग्री कम हुआ तापमान, आज भी जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान
- बीते 24 घंटों के भीतर जिले में औसत 0.66 इंच बारिश हुई
मानसून ट्रफ के मप्र सहित आसपास के अन्य राज्यों में सक्रिय होने की वजह से पिछले दो दिनों से लगातार बारिश की स्थितियां बनी हुई है। रविवार को भी शहर सहित पूरे जिले में हल्की से रिमझिम बारिश का दौर चला। बीते 24 घंटों के भीतर जिले में औसत 0.66 इंच बारिश हुई। हालांकि शहर में बारिश का आंकड़ा केवल 0.24 इंच ही रहा। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को भी जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
उज्जैन जिले में शनिवार से ही बारिश शुरू हो गई थी। रविवार को भी जिले की सभी तहसीलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में भी रुक-रुक कर फुहारों के साथ हल्की बारिश होती रही। शासकीय जीवाजी वेधशाला में रविवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर 0.24 इंच बारिश दर्ज की गई। इधर, दिनभर 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नमी वाली ठंडी हवा चलती रही। दिन का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 25.5 रहा। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को शहर सहित पूरे उज्जैन जिले में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।