- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
रिश्तेदार को बुलाने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार
उज्जैन | महाकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत राठौर समाज की धर्मशाला में रविवार रात दुल्हन वालों की तरफ से एक रिश्तेदार को शादी में बुलाने पर दूल्हा भड़क गया। छोटी सी बात को लेकर वर और वधू दोनों पक्षों में विवाद इतना बढा कि बात थाने तक पहुंच गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
विवेचना अधिकारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया श्री कृष्णा कॉलोनी की युवती का विवाह बापूनगर के ईश्वर सिंह पिता गोकुल गेहलोत के साथ 3 दिसंबर को होना तय हुआ था। विवाह से पूर्व ही ईश्वर ने ससुराल पक्ष से एक रिश्तेदार को शादी में बुलाने से मना किया था क्योंकि ईश्वर का उससे पुराना विवाद है लेकिन रविवार को जब वह राठौर समाज की धर्मशाला में बरात लेकर पहुंचा। वह विवाह वेदी पर खड़ा था। भावी पति-प|ी मंच पर बैठे थे। उसी दौरान मंच के सामने वही रिश्तेदार आकर खड़ा हो गया। इसे देखकर ईश्वर को गुस्सा आ गया और उसने होने वाली प|ी से विवाद शुरू कर दिया। दूल्हा उस एक रिश्तेदार को शादी में बुलाने पर इतना ज्यादा नाराज हुआ कि उसनेे बरात वापस ले जाने की धमकी दे दी। इसे बाद विवाद बढ़ा तो दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। वधू पक्ष के लोगों ने महाकाल थाने पहुंच कर दूल्हे ईश्वर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दूल्हे को गिरफ्तार कर मामले में जांच कर रही है।