- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
रुक-रुक कर तेज बारिश:48 घंटों के भीतर मानसून की होगी आमद, हवा से गर्मी का असर कम; पुराने शहर के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश हुई
- मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 48 घंटों के भीतर उज्जैन में मानसून की आमद हो सकती है
- नए शहर के अधिकांश इलाकों में कुछ देर ही हल्की बारिश हुई
तेज बारिश ने रविवार को पूरे शहर को भीगो दिया। दोपहर में दो बार रुक-रुक कर तेज बारिश हुई। इसके बाद फिर से धूप निकल आई लेकिन शाम को तेज हवा चलने के साथ फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा चलने से गर्मी का असर भी कुछ कम हुआ। इधर, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 48 घंटों के भीतर उज्जैन में मानसून की आमद हो सकती है।
रविवार को पुराने शहर के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश हुई। इस दौरान नए शहर के अधिकांश इलाकों में कुछ देर ही हल्की बारिश हुई। इस वजह से जीवाजी वेधशाला में 1.4 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने लगी। इससे दिन के तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की कमी आई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य आैसत तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इधर, रात में अभी भी गर्मी के साथ भारी उमस बनी हुई है। बीती रात तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य आैसत तापमान से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को शहर सहित जिले में अधिकांश स्थानों पर तेज हवा चलने के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के राडार प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया उज्जैन सहित मंदसौर और शाजापुर में अगले 48 घंटों में मानसून आने की संभावना है।