- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
रेलवे की गाइड़लाइन:नॉन इंटर लॉकिंग के चलते ओखा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त
रतलाम मंडल से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनें, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के खेतलसराय-मेहरवां-मेघवान और अकबरपुर-कठेरी-गोसाईगंज खंड में दोहरीकरण के लिए नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी।
4, 11 व 18 जुलाई को गुवाहाटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस, 8, 15 व 22 जुलाई को ओखा से चलने वाली 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 6, 13 व 20 जुलाई को कामाख्या से चलने वाली गाड़ी 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, 9, 16 व 23 जुलाई को गांधीधाम से चलने वाली 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस, 8 व 15 जुलाई को अहमदाबाद से चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस और 11 व 18 जुलाई को दरभंगा से चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
इधर, कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इसमें 27 जून को गुवाहाटी से चलने वाली 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस व्हाया वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ चलेगी। 29 जून को कामाख्या से चलने वाली 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस व्हाया वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ चलेगी।
25 जून और 2 जुलाई को पटना से चलने वाली 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस व्हाया वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया 24, 26, 28 व 30 जून आैर 1 एवं 3 जुलाई को वाराणसी से चलने वाली 19168 वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चलेगी।