- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर महाकाल प्रसादी के काउंटर शुरू करने पर विचार
उज्जैन | प्रशासन रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर महाकाल की प्रसादी के काउंटर शुरू करवाने पर विचार कर रहा है। काउंटर शुरू करने के पीछे उद्देश्य यह है कि जो लोग सफर के दौरान रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से होकर गुजरते हैं उन्हें भी महाकाल का प्रसाद प्राप्त हो सके। करीब तीन वर्ष पहले भी रेलवे स्टेशन पर ऐसे काउंटर की शुरुआत करने की प्लानिंग हुई थी लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। इधर कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कहा सभी पक्षों से चर्चा व विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ही नतीजे पर पहुंचेंगे। तिरुपति आदि मंदिरों की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन कर रहे हैं।