- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
रेलवे स्टेशन पर तारीख निकलने के बाद लगे बोर्ड से यात्री भ्रमित
उज्जैन | रेलवे स्टेशन के पूछताछ केन्द्र के आसपास रेलवे ने स्वच्छता पखवाड़े का विज्ञापन बोर्ड लगाया है वहीं इसके आसपास लगे पोस्टरों पर लोग मनचाहे संदेश लिख गये हैं जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं।
रेलवे का स्वच्छता पखवाड़ा अगस्त माह में मनाया जाना था। इस स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी होर्डिंग्स के माध्यम से पूछताछ कार्यालय के बाहर लगाई गई। रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के द्वारा रोजाना सफाई कार्य कराया जाता है लेकिन स्टेशन प्रबंधक का ध्यान तारीख निकलने वाले होर्डिंग्स को हटाने या गलत संदेश लिखे पोस्टरों को हटवाने की ओर नहीं।
किसी ने लिखे अपशब्द तो किसी ने लिखी शायरी…
स्वच्छता पखवाड़ा गुजर जाने के बाद भी उक्त होर्डिंग अब तक रेलवे के पूछताछ कार्यालय के बाहर लगा हुआ है जिस पर लोगों ने पेन से अलग-अलग संदेश व गलत सलत बातें लिख दी हैं। इनमें प्रेम की शायरी तो आतंकवादियों के बारे में लिखा हुआ है। इसी के पास किसी ने पोस्टर चिपका दिया था। पोस्ट तो निकल गया लेकिन उसके ऊपर लगे सफेद कागज पर किसी ने पेन से शायरी लिख दी है वहीं अनाउंस करने वाली मेडम के बारे में भी किसी ने अपशब्द लिख दिये हैं।