- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
रेलवे स्टेशन पर लहरायेगा शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा
उज्जैन। रेलवे स्टेशन परिसर में शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा लहरायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा प्लेटफार्म 1 के बाहर खुले परिसर में गहरा गड्ढा खोदकर बेस तैयार किया जा रहा है। संभावना है कि 15 अगस्त पर रेलवे अधिकारियों द्वारा इसी स्थान पर ध्वजारोहण किया जायेगा।
स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन ने चर्चा में
बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा देश के सभी बड़े और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा लगाने के निर्देश जारी किये गये हैं। इसी के चलते उज्जैन रेलवे स्टेशन परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर संभवत: शहर में सबसे ऊंचा 100 फीटका पोल लगाकर 30 बाय 20 फीट का तिरंगा झंडा लगाया जायेगा। फिलहाल पोल लगाने के लिये बेस तैयार किया जा रहा और 15 अगस्त तक यह कार्य पूर्ण होने के साथ ही तिरंगा लहरा दिया जायेगा।