- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
रैकी के पांच मिनट बाद घर के बाहर से बुलेट चोरी
उज्जैन। सेठी नगर में घर के बाहर खड़ी बुलेट की तीन बदमाशों द्वारा बिना नंबर की बाइक से रैकी की गई और उसके 5 मिनट बाद एक युवक बुलेट चोरी कर ले गया। मामले में माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
सिद्धार्थ गौर निवासी सेठी नगर की बुलेट एमपी 13 ईडब्ल्यू 9996 घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधे तीन युवक सिद्धार्थ गौर के घर के सामने से निकले और 5 मिनट बाद इन्हीं में से एक युवक आया व बुलेट चोरी कर ले गया। सिद्धार्थ गौर ने सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम देखा और बुलेट चोरी की शिकायत माधव नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस द्वारा फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।