- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
लक्ष्मी नगर चौराहे पर रहवासियों का चक्काजाम
उज्जैन। लक्ष्मी नगर के रहवासियों द्वारा सुबह चौराहे पर परिवार के साथ बैठकर चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना था कि ठेकेदार ने घर के सामने 4-5 फीट खुदाई कर दी लेकिन सड़क निर्माण में देरी की जा रही है और ठेकेदार घटिया मटेरियल से निर्माण कार्य कर रहा है।
सेठी नगर चौराहे से आगे की तरफ लक्ष्मीनगर की ओर नगर निगम द्वारा सीसी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार ने मुख्य मार्ग स्थित मकानों के ओटले तोड़कर करीब 4-5 फीट गहरी खुदाई कर दी है। लोगों का घरों से आवागमन बाधित हो गया। खुदाई के बाद भी ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया गया। लोगों का घरों में आना जाना दूभर हो गया। इसी से परेशान होकर रहवासियों ने परिवारजनों के साथ सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।
लोगों का कहना है कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है। रहवासी परेशान हो रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी देखने तक नहीं आते। ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल का उपयोग कर सीसी निर्माण कराया जा रहा है। बीच सड़क पर मटेरियल पड़ा है जिससे मुख्य मार्ग का आवागमन भी बाधित होता है। चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद इंजीनियर अरुण जैन मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन रहवासियों द्वारा नगर निगम आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग की गई।