- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
लगातार 16 घंटे काम के बाद सुधारा एक पंप, तीन दिन बाद आज शहर में जलप्रदाय
तीन दिन बाद शुुक्रवार को पूरे शहर में जलप्रदाय किया जाएगा। गंभीर इंटेक वेल के पंप में 9 दिसंबर को खराबी के बाद 10 दिसंबर से शहर में जलप्रदाय नहीं हो पाया। पीएचई अफसरों के अनुसार बुधवार को इंदौर से बूच और गिलान मंगवाए। लगातार 16 घंटे काम के बाद एक पंप सुधारा जा सका है। दूसरा पंप अभी खराब है। शुक्रवार से इसका सुधार शुरू किया जाएगा। गंभीर इंटेक वेल प्रभारी सुरेश लाड़ के अनुसार पंप चालू हो गया है। पंप का बूच टूट गया था। इसमें डेढ़ लाख का खर्च आया। पीएचई कंट्रोल रूम प्रभारी कमलेश कजोरिया के अनुसार पंप सुधार के साथ ही गुरुवार सुबह 9.30 बजे से शहर की टंकियां भरने का काम शुरू कर दिया था। इससे शुक्रवार को शहर में जलप्रदाय होगा।
इन क्षेत्रों में पूर्व की तरह जलप्रदाय
भैरवगढ़ की दो, इंदिरानगर, गढ़कालिका, बुधवारिया की दो, मिर्ची नाला, क्षीरसागर, सुदामानगर, मुल्लापुरा, गऊघाट, सुभाषनगर, नागझिरी, दमदमा, दशहरा मैदान, मुनिनगर, ऋषिनगर, गुदरी चौराहा, विक्रमनगर।
इन क्षेत्रों में कम दबाव से जलप्रदाय
देवासगेट की दो, चारधाम, रविशंकरनगर, वृंदावनपुरा, लक्ष्मीनगर, चकोर पार्क, भरतपुरी, बसंत विहार, महानंदानगर, महाशक्तिनगर, छत्रीचौक।
पंप का सुधार कार्य करते कर्मचारी।