- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
लव मैरिज के दो माह बाद प्रेमी ने प्रेमिका के अंगों को जलाया
लव मैरिज के दो माह बाद प्रेमी ने प्रेमिका के अंगों को जलाया, बाथरूम में बंद कर रखा था, पुलिस ने छुड़ाया
राजस्थान के एक आईजी ने शिकायत दर्ज करने के लिए नीलगंगा थाने में फोन लगाया
उज्जैन। दो माह पहले मोहल्ले में रहने वाली युवती से बीयर बार में काम करने वाले युवक ने लव मैरिज किया। इसके बाद वह उसे प्रताडि़त करने लगा। उसके आंतरिक अंगों को जला दिया। सूचना पर परिजन पुलिस को लेकर पहुंचे। रविवार शाम को हंगामे के बाद उसे घर से बाहर निकलवाया। युवती का आरोप है कि सुसराल के लोगों ने उसे बाथरूम में बंद करके रखा था। युवती की शिकायत पर नीलगंगा पुलिस युवक और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करेगी।
नीलगंगा पुलिस ने बताया कि प्रिया उम्र 22 साल निवासी शांतिनगर ने दो माह पहले मोहल्ले में रहने वाले हितेश से लव मैरिज की थी। दोनों ने आर्य समाज में शादी की थी। रविवार शाम को युवती के परिजनों ने उनकी बेटी को सुसराल में प्रताडि़त करने और बंधक बनाए रखने की शिकायत की थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मोहल्ले में भारी हंगामा हो गया। युवती को बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकाला गया। थाने में लेकर आने के बाद युवती ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। सोमवार की सुबह युवती और उसकी मां बबली, भाई व अन्य परिजन थाने पहुंचे और एफआईआर के लिए आवेदन दिया। पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए पीडि़त परिवार के परिचित राजस्थान के एक आईजी ने नीलगंगा थाना पुलिस को फोन करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
युवती बोली- मां का फोन नहीं आता तो आत्महत्या कर लेती
युवती ने बताया कि हितेश ने उसके आंतरिक अंगों को जला दिया है। मारपीट करता था। इससे वह इतनी डर गई है कि अगर उसकी मां का फोन नहीं आता तो वह खुद आत्महत्या कर लेती। सुसराल वाले भी उसे सल्फास देकर मारने की कोशिश कर चुके हैं। वह एफआईआर दर्ज कराना चाहती है।