- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
लापरवाहीपूर्वक कार्य:टाटा ने फिर क्षतिग्रस्त की पाइप लाइन
लाख समझाइश व चेतावनी के बाद भी टाटा द्वारा डाली जा रही सीवरेज लाइन के खुदाई कार्य के दौरान पीएचई की जलप्रदाय करने वाली पाइप लाइनों को लापरवाहीपूर्वक कार्य कर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। गत दिवस ईदगाह मार्ग एवं अंकपात मार्ग पर टाटा के द्वारा पीएचई की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस वजह से हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह गया और इस वजह से वार्ड 7 एवं 8 सहित अन्य क्षेत्रों की पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हुई।
मामले में जलकार्य एवं सीवरेज विभाग के प्रभारी ने निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों को टाटा के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शुक्रवार की सुबह जलकार्य एवं सीवरेज विभाग के प्रभारी ने जोन अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाह, पीएचई के प्रभारी सहायक यंत्री एस के लाड, प्रभारी उपयंत्री कमलेश कजोरिया के साथ मौका मुआयना किया।