- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
लापरवाही: शिक्षा विभाग ने नहीं की तीन शिकायत पर कार्यवाही
शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक गांववालों ने थाने को सौंप दिया
उज्जैन। देवासरोड के एक स्कूल में सोमवार सुबह हंगामा हो गया। वजह शिक्षक का शराब के नशे में टून्न होना था। गा्रमीणों के हंगामेके बाद सरपंच ने शिक्षक का वीडियो बनाकर उसे नरवर थाने को सौंप दिया। कलेक्टर मामले में कार्यवाही कर सकते हंै।
बोलासा सरपंच आशीष पंड्या ने बताया ग्राम हरनावदा के शासकीय प्रावि है। इसमें लड़के-लड़कियां दोनों पढ़ते हंै। यहां देवास निवासी जगदीश सोनी करीब डेढ़ वर्ष से बतौर शिक्षक पदस्थ हैं।
सोमवार सुबह वह रोज की तरह शराब पीकर आए। बच्चों के परिजन आक्रोशित होकर उसे पकड़कर मेरे पास लाए। मैंने उनकी बात सुनने के बाद शिक्षक सोनी से बात करने का प्रयास किया।
नहीं मानने पर उसका और बच्चों के बयान का वीडियो बनाया और उसकी मेडिकल करवाने का लिखित में देकर थाने के हवाले कर दिया। पंड्या ने बताया सोनी को पूर्व में बडऩगर के स्कूल से भी इसी कृत्यों के चलते हटाया गया था।
नशा होने पर स्कूल में ही आराम
ग्रामीण और पंड्या ने बताया शिक्षक सोनी आदतन शराबी है। उसकी हरकतों को देखते हुए पूर्व में तीन बार शिक्षा विभाग को लिखित में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई। अब तो हालत यह है कि अधिक नशा होने पर विद्यार्थियों को बाहर करता है और क्लास मेंही सो जाता है।
छात्राएं बोलीं- डर लगता है
सोनी के नशेड़ी होने से छात्राओं के साथ उनके परिजन भी भयभीत रहते हैं। वहीं छात्राओं ने इस संबंध में कैमरे के सामने बोला कि सोनी सर रोज शराब पीकर आते हैं जिससे उन्हें डर लगता है।