- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
लाल के बाद अब काला हुआ शिप्रा नदी का पानी
उज्जैन। शिप्रा नदी में खान नदी का केमिकल युक्त पानी मिलने से कुछ दिनों पूर्व पानी का रंग लाल हो गया था। इस पानी को बहा दिया गया, लेकिन खान का गंदा पानी मिलना जारी रहा। अब नदी का पानी काला हो गया है। गंदा व बदबूदार पानी होने से पानी की मछलियां मरने के बाद घाट पर आ रही हैं।
इंदौर, देवास में तेज बारिश के बाद खान नदी में गंदा व मटमैला, केमिकल युक्त पानी की आवक बढ़ी और यह पानी सीधे शिप्रा नदी में आ मिला। पिछले दिनों नदी में खान का केमिकल युक्त पानी मिलने के कारण पूरे पानी का रंग लाल हो गया था जिसे नदी के सभी स्टॉपडेम के गेट खोलकर आगे बहा दिया गया था। हालांकि इस दौरान भी खान का गंदा पानी शिप्रद्म में मिलना जारी रहा और वर्तमान में रामघाट पर रुके पानी का रंग काला हो गया है। पानी कितना गंदा व बदबूदार है इसका अंदाजा घाट पर मृत पड़ी मछलियां से पता चलता है। ऑक्सिजन की कमी से मछलियां मर रही हैं और घाट किनारे मछलियों का ढेर लगा है।