- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 4.50 लाख गायब:साईबर ठगों ने बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया, ठगी का दो माह बाद पता चला
उज्जैन के बंसत विहार में रहने वाली बुजुर्ग महिला के साथ साईबर ठग ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया और एक मेसेज भेजकर महिला के खाते से 4.50 लाख रुपए उड़ा दिए। वारदात दो माह पहले हुई थी इसलिए बैंक ने भी घटना को लेकर हाथ खड़े कर दिए है।
आरबीआई लगातार आम लोगो को साइबर ठग से सतर्क रहने की सलाह देता है,इसके बावजूद कई लोग साईबर ठग की बातो में उलझकर नुकसान उठाते है। ऐसी ही एक घटना बसंत बिहार में रहने वाली बुजुर्ग महिला सपना शर्मा के साथ हुई है। स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले महिला ने वीआरएस ले लिया था जिसके बाद जीवन भर की जमा पूंजी में से कुछ हिस्सा एसबीआई की माधव नगर की ब्रांच में जमा कर दिया। बुजुर्ग महिला के पास करीब दो माह पहले एक कॉल आया था जिसमें सामने से फोन पर 17 लाख रुपए का ईनाम खुलने का झांसा दिया गया जिससे महिला बातो में आ गई और मोबाइल नंबर 7974471351 पर एक लिंक भेजकर साईबर ठग ने लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा। महिला ने लिंक पर क्लिक कर दिया जिसके बाद उनके खाता क्रमांक 10727946888 से 4.50 लाख रुपए कट गए।
दो माह बाद पता चला तो होश उड़ गए-
सपना शर्मा ने बताया कि मेरे मोबाइल पर इनाम खुलने का फोन आने के बाद एक मेसेज आया था। इसके बाद खाते से रुपए डेबिट होने का कोई भी मेसेज नहीं आया जिससे मुझे तत्काल घटना का पता चल जाता है। बुधवार को मुझे किसी को 830 रुपए का पेमेंट करना था। मेने फोन-पे से पेमेंट किया तो वो फैल हो गया। खाते की जानकारी ली तो पता चला की 24 रुपए ही खाते में बचे है। इसके बाद मेरे होश उड़ गए। परिवार वालो को बताया जिसके बाद साईबर थाने में इसकी शिकायत की गई।
बैंक ने हाथ खड़े किये-
बुजुर्ग महिला ने बताया की ठगी की वारदात का दो माह बाद पता चलने पर एसबीआई की माधव नगर शाखा में इसकी शिकायत की गई। बैंक ने घटना के दो माह बीत जाने के बाद शिकायत करने पर राशि वापस करने में असमर्थता जता दी और महिला को समझाईश दी की 4 लाख रुपए खाते से डेबिट होने के तुरंत बाद शिकायत की गई होती तो रिकवरी की उम्मीद की जा सकती थी।