- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
लॉकडाउन में अच्छी खबर: उज्जैन जिले के 6 एरिये कंटेन्मेंट मुक्त घोषित
उज्जैन में एक साथ 4 कंटेंटमेंट एरिया मुक्त
उज्जैन। लाकडाउन शुरू होने के बाद से अभी तक उज्जैन जिला में 57 एरिया को जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित किया था है ,जिसमें से करीब 15 दिन पूर्व अंबर कॉलोनी को मुक्त किया था।
जिसके पश्चात आज एक साथ जिले में 6 तो शहर में चार एरिया को मुक्त किया गया है। अब संपूर्ण उज्जैन जिले में 50 एरिया हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित है।
दरअसल, उज्जैन जिला प्रशासन की मेहनत अब रंग आती नजर आ रही है, आज एक साथ शहर के 4 कंटेंटमेंट एरिया को खोला गया, जिसमें आगर रोड स्थित शिव शक्ति नगर, गांधीनगर के अलावा नई पैठ तथा बंगाली कॉलोनी शामिल है, तो पूरे जिले की बात की जाए तो यह संख्या 6 है उज्जैन की दो तहसील नागदा तथा महिदपुर मे भी एक-एक एरिया को कंटेंटमेंट मुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उज्जैन शहर एवं जिले के सभी क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों से अपील की है कि वे उनके शहरों में लागू कर्फ्यू व लाकडाउन का सख्ती से पालन करें । यही एक मात्र मार्ग है जिसका पालन कर कोरोना से बचाव कर सकते है । कलेक्टर ने कहा कि पुलिस को इस बात के निर्देश दे दिए गए हैं कि वे कर्फ्यू का पालन कराने में सख्ती बरतें ।