- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
लॉकडाउन में वकील व परिवार से मारपीट का मामला:बार एसोसिएशन और करणी सेना ने किया प्रदर्शन
शनिवार देर रात लॉकडाउन में चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों द्वारा वकील और उसके परिवार से मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर मंगलवार को उज्जैन बार एसोसिएशन के सदस्यों ने टॉवर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के समर्थन में करणी सेना भी आ गई। वकीलों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एएसपी को ज्ञापन भी दिया।
ये है मामला
फ्रीगंज के रहने वाले वकील गोपाल सिंह हीरावत का परिवार शनिवार देर रात इंदौर से उज्जैन आ रहा था। गोपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सिंधी कॉलोनी चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। परिवार ने मुझे कॉल किया। मैं मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर जाने के लिए निवेदन किया। इसके बाद मैं और पत्नी वहां से टावर चौक पर आए। यहां फिर रोका गया और मारपीट की गई। वकील का आरोप है, परिवार के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। इसके बाद 188 में मामला भी दर्ज कर लिया।