- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
लोकायुक्त का छापा: करोड़ों रुपए का आसामी निकला सहकारिता निरीक्षक
लोकायुक्त पुलिस ने सेठी नगर स्थित घर पर व दुकान पर छापा मारा, 10 लाख नकद, आरओ प्लांट सहित फ्लैट मिला
उज्जैन. लोकायुक्त पुलिस को सहकारिता विभाग के निरीक्षक निर्मल राय के घर व दुकान पर डाले छापे में करोड़ों रुपए की आय से अधिक संपत्ति मिली है। उसके पास से १०.२० लाख रुपए नकद, दो प्लॉट व इंदौर में एक फ्लैट सहित आरओ प्लांट मिला है। वहीं १७५ ग्राम सोने की ज्वेलरी और १ किलो के करीब चांदी मिली है। वहीं दो बैंक लॉकर मिले हैं जिसकी जांच गुरुवार को की जाएगी।
लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता निरीक्षक निर्मल राय के ४२४ सेठीनगर स्थित तीन मंजिला घर पर बुधवार सुबह ६.१५ बजे के करीब छापा डाला। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक राय घर पर ही मौजूद था। लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा ने बताया कि निरीक्षक के घर से १०.२० लाख रुपए नकद मिले। वहीं भूखंडों की रजिस्ट्री व विभिन्न बैंकों की पासबुक व चेक भी मिले। एक कार और चार बाइक मिली है। जांच में पत्नी और खुद के नाम से शहर में दो भूख्ंाड और इंदौर में एक फ्लैट के दस्तोवज मिले हैं। देवास रोड पर एक आरओ प्लांट संचालित होना पाया गया है। पौन दो सो ग्राम सोने की ज्वेलरी व एक किलो चांदी के अलावा दो बैंक लॉकर भी मिले हैं। सेठी नगर चौराहे पर बेटे के आर्किटेक की दुकान की जांच की गई, जिसमें कुछ दस्तावेज मिले हैं। छापे की कार्रवाईबुधवार अपरान्ह ४.३० बजे तक चली।
८० लाख की आय, १५ करोड़ के करीब संपत्ति
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार सहकारिता निरीक्षक निर्मल राय की ४० वर्ष की नौकरी है। इस दौरान उसे ८० लाख रुपए वेतन मिला है। वर्तमान में उसके पास १५ करोड़ से अधिक की सपंत्ति मिली है, जबकि उसका सेठीनगर का मकान ही १.५० करोड़ रुपए के करीब का है। एक बेटे को डॉक्टर बनाया है