- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
लोक निर्माण विभाग:पीडब्ल्यूडी में मीणा को ईई बनाए 14 दिन हो गए पर चार्ज पुराने ईई के पास ही
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यपालन यंत्री ईई के पद पर इंदौर सीई कार्यालय में पदस्थ जयकुमार मीणा को पदस्थ किए हुए 14 दिन बीत गए हैं लेकिन उन्हें चार्ज नहीं दिया जा रहा है। पुराने ईई जीपी पटेल ही ईई व एसई दोनों का कार्य देख रहे हैं। मीणा की पोस्टिंग के आदेश 15 मई को विभाग से जारी हुए। इसमें उन्हें इंदौर सीई कार्यालय के साथ में उज्जैन पीडब्ल्यूडी के ईई का अतिरिक्त प्रभार दिया है। जिसका चार्ज लेने के लिए मीणा उज्जैन भी आए लेकिन उन्हें चार्ज नहीं मिला।
ईई पटेल के पास में एसई का दायित्व होने से उन्हें ईई के पद से मुक्त करते हुए मीणा को पदस्थ किया है। नए बजट में राशि जारी होने और सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखकर निर्माण कार्यों की प्लानिंग के बीच में मीणा को चार्ज नहीं मिल पा रहा है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने ही उन्हें अभी रुकने के लिए कहा है। विभागीय आदेश की अवहेलना के इस मामले में भोपाल तक बात पहुंच चुकी है।
मीणा का चार्ज नहीं होने को लेकर पीडब्ल्यूडी के एसई योगेंद्र बाघोले का कहना है कि ईई के पद पर मीणा को पदस्थ किया है लेकिन अभी चार्ज नहीं हो पाया है। ईई मीणा का कहना है कि मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता और पटेल ने मोबाइल ही रिसीव नहीं किया।